CG Crime News: पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हुए लूट के दो आरोपी, सुरक्षा में चूक पर 3 आरक्षक सस्पेंड

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आई है. सिटी कोतवाली थाने में पुलिस अभिरक्षा में रखे गए लूट के दो आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गए. गुरुवार सुबह हुई इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निगरानी के लिए तैनात तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. वहीं, फरार आरोपियों के खिलाफ अलग से आपराधिक मामला भी दर्ज किया गया है. लूट की दो वारदातों में पकड़े गए थे आरोपी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र में […]