Twisha Sharma Suicide Case: पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं, CBI ने जमानत का किया विरोध

  भोपाल। बहुचर्चित त्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस अजय कुमार निरंकारी की एकल पीठ के समक्ष हुई सुनवाई में सीबीआई ने जमानत देने का विरोध किया। एजेंसी ने लिखित आपत्ति दाखिल करने के लिए अदालत से समय मांगा, जिसके बाद कोर्ट ने एक सप्ताह की मोहलत दे दी। CBI ने मांगा एक सप्ताह का समय सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से जमानत याचिका पर आपत्ति दर्ज कराई गई। हालांकि, विस्तृत लिखित जवाब पेश करने के लिए जांच एजेंसी ने समय मांगा। हाईकोर्ट ने सीबीआई को एक सप्ताह के भीतर लिखित आपत्ति […]