बीजापुर में वन्यजीव तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, पैंगोलिन के शल्क और तेंदुए की खाल बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पैंगोलिन के 9.260 किलोग्राम शल्क और तेंदुए की एक खाल बरामद की है। इस कार्रवाई में कुल 6 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन अपराध का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो जगहों पर वन विभाग की दबिश मिली जानकारी के अनुसार, वन विभाग की पहली कार्रवाई ग्राम रेड्डी, तहसील गंगालूर में हुई। यहां से टीम ने पैंगोलिन के 9.260 किलोग्राम शल्क बरामद किए और तस्करी के आरोप […]



