Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों पर लगा मकोका; बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का आरोप
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी 18 अक्टूबर को हुई गोलीबारी की घटना में मुंबई पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ मंगलवार, 27 अक्टूबर को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) की सख्त धाराएं लगाई गईं। पुलिस के मुताबिक, सक्षम प्राधिकारी से मंजूरी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। जांच में आरोपियों के कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने की बात भी सामने आई है। 19 अक्टूबर को दर्ज हुई थी FIR समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने इस मामले में 19 अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज […]



