Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी! 3 लोग हिरासत में

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों में से दो के फायरिंग करने वालों में शामिल होने की आशंका है। वहीं, सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक पोस्ट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है। जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई थी फायरिंग जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम मुंबई के […]