Indigo Flight Emergency Landing: लैंडिंग से पहले फ्लाइट का इंजन फेल, चेन्नई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, 224 यात्री सुरक्षित

  चेन्नई। कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट में मंगलवार देर रात लैंडिंग से ठीक पहले बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इंजन में खराबी की सूचना मिलते ही चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। हालांकि, विमान को सुरक्षित रनवे पर उतार लिया गया और फ्लाइट में सवार 224 यात्री व क्रू सदस्य सुरक्षित रहे। लैंडिंग से ठीक पहले आई इंजन में खराबी एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के मुताबिक, कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E-723 ने 11 अगस्त की रात करीब 11:29 बजे फुल इमरजेंसी घोषित की। विमान को रात 11:30 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचना था। लैंडिंग की तैयारी के दौरान […]