कोरबा में रेलवे पटरी के पास मिला मगरमच्छ का बच्चा, पार्षद ने बोरे में किया बंद; इलाके में दहशत, बड़े मगरमच्छ की आशंका

कोरबा। जिले के कुसमुंडा क्षेत्र के प्रेम नगर वार्ड क्रमांक 65 स्थित भैरोताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खोलार नाले से लगे रेलवे ट्रैक के पास मगरमच्छ का एक बच्चा दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही क्षेत्र के पार्षद प्रेम साहू मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से मगरमच्छ के बच्चे को पकड़कर बोरे में बंद कर दिया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। पहले भी रेलवे पटरी पर मिला था मगरमच्छ पार्षद प्रेम साहू ने बताया कि इससे पहले भी रेलवे पटरी पर एक मगरमच्छ मृत अवस्था में मिला था। ऐसे में आशंका जताई जा […]