बदरीनाथ धाम के कपाट खुले LIVE: श्रद्धालुओं के लिए खुले द्वार, फूलों से सजा मंदिर, सुबह 6:15 बजे शुरू हुए दर्शन

बदरीनाथ। बदरीनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह शुभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। बैसाख मास, शुक्ल पक्ष, पुनर्वसु नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्ध योग में सुबह 6:15 बजे विधिवत द्वार खोले गए। इस पावन अवसर पर पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे और कपाट खुलने के साक्षी बने। इससे पहले बुधवार को ही भगवान उद्धव, तेल कलश और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी धाम पहुंच चुकी थी, जबकि भगवान कुबेर की डोली रात्रि प्रवास के लिए बामणी गांव पहुंची। 25 कुंतल फूलों से सजा धाम मंदिर परिसर और आसपास के प्राचीन मठ-मंदिरों को लगभग 25 कुंतल ऑर्किड और गेंदे के फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। […]