Karwa Chauth 2026: बादलों में छिप जाए चांद तो कैसे खोलें व्रत? जानें 5 उपाय, पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
करवा चौथ 2026: सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को करवा माता की पूजा और कथा सुनने के बाद चंद्रमा के दर्शन, अर्घ्य और पति के हाथों जल ग्रहण करके व्रत खोलने की परंपरा है। लेकिन अगर बारिश या आसमान में बादल छाए रहने के कारण चांद दिखाई न दे, तो क्या करें? ऐसी स्थिति में कई पारंपरिक उपाय बताए जाते हैं, जिनकी मदद से महिलाएं पूजा और व्रत का समापन कर सकती हैं। चांद दिखाई न दे तो कैसे खोलें करवा चौथ […]



