बालोद में जिला सहकारी बैंक में लगी आग, बंदरों की उछल-कूद से शॉर्ट सर्किट की आशंका

बालोद। बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक स्थित ओटेबंद गांव में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। इस घटना से बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से बैंक में मौजूद कंप्यूटर सिस्टम, कैश काउंटर और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर पूरी तरह खाक हो गए। हालांकि, बैंक कर्मचारियों ने समय रहते नकदी को सुरक्षित बचा लिया, जिससे बड़ा आर्थिक नुकसान टल गया। जानकारी के अनुसार, बैंक की छत पर बंदरों का झुंड उछल-कूद कर रहा था। इसी दौरान बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई गई, जिससे आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी शाखा इसकी चपेट में आ गई। […]