बिलासपुर हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा पर केस; ड्रोन-CCTV से उपद्रवियों की तलाश
बिलासपुर में देर रात हुए हिंसक विवाद के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पथराव और झड़प के मामले में दोनों पक्षों के 50 से अधिक लोगों के खिलाफ नामजद समेत अन्य आरोपियों पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने बलवा सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। FIR में धारा 307 और 191 भी लगाई गई है। मामूली विवाद के बाद बिगड़े हालात शहर में सोशल मीडिया पर हुए विवाद से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते हिंसक हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। भीड़ को […]



