रायपुर में स्पा सेंटर पर पुलिस का बड़ा एक्शन, आपत्तिजनक सामग्री मिलने के बाद किया गया सील
रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्पा सेंटर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में छापेमारी कर जांच की, जहां चेकिंग के दौरान आपत्तिजनक सामग्री मिलने के बाद सेंटर को सील कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में 10 सितंबर को स्पा सेंटर की जांच की गई थी। जांच और पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोप लगाया कि स्पा सेंटर के संचालक और मैनेजर द्वारा युवतियों से कथित तौर पर जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। संचालक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज मामले में पुलिस ने स्पा सेंटर संचालक हरविंदर सिंग ग्रोवर […]



