बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, माओवादियों के 3 डंप बरामद; 136 बीजीएल सेल और 1400 फीट कार्डेक्स वायर जब्त

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पामेड़ और गंगालूर थाना क्षेत्रों में चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों के तीन गुप्त डंप बरामद किए गए हैं। इनसे 136 बीजीएल सेल, 1400 फीट कार्डेक्स वायर समेत भारी मात्रा में माओवादी सामग्री जब्त की गई है। खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने अलग-अलग इलाकों में यह कार्रवाई की। पामेड़ के जंगलों में मिला 103 बीजीएल सेल का डंप जानकारी के मुताबिक, थाना पामेड़ क्षेत्र के तुमरेल और सिंगमपल्ली के जंगलों में खुफिया सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसमें डीआरजी, डॉग स्क्वाड (K-9) और […]