Accident Breaking : बेतिया में ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला, 5 की मौत, गंभीर रूप से घायल
बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग NH-727 पर बसवरिया और पराउटोला के बीच रात करीब 11 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से बेतिया की ओर जा रही तेज रफ्तार शाही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे छठिहार समारोह में आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम देख रहे लोगों की भीड़ में जा घुसी। अचानक बस के भीड़ में घुसने से मौके पर चीख-पुकार मच गई। समारोह के बाहर सड़क किनारे जुटी थी भीड़ बताया गया कि धर्मेंद्र दुबे के घर शुक्रवार को छठिहार समारोह का […]



