छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक सख्ती: बैठक से गायब 3 जिलाध्यक्षों को नोटिस, सुखदेव भगत ने दिखाई नाराजगी; 15 दिसंबर तक चलेगा वोट रक्षक अभियान
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने संगठन को सक्रिय करने की कवायद तेज कर दी है। प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने गुरुवार को राजीव भवन में जिला अध्यक्षों, नगरीय निकाय चुनाव प्रभारियों और पर्यवेक्षकों की अहम बैठक ली। एक घंटे से अधिक समय तक चली इस बैठक में चुनावी रणनीति, संगठनात्मक समन्वय और सरकार के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा हुई। वहीं बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले तीन जिला अध्यक्षों पर प्रदेश प्रभारी ने नाराजगी जताई और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 15 दिसंबर तक बूथ स्तर पर चलेगा वोट रक्षक अभियान बैठक में वोट चोरी के […]



