PM Modi-Smit Machchhar: पीएम मोदी से बातचीत में भावुक हुए कैप्टन स्मित, बोले- मुश्किल वक्त में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा
नई दिल्ली। फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कॉकपिट के भीतर हुए कथित हमले में घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की। करीब नौ मिनट की बातचीत में पीएम मोदी ने उनकी सेहत का हाल जाना और घटना के दौरान उनके साहस और संयम की सराहना की। कैप्टन स्मित ने भी उस मुश्किल वक्त के बारे में बताया और कहा कि संकट की घड़ी में वह हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। पीएम मोदी से बोले स्मित- हनुमान चालीसा से मिली हिम्मत बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि जब भी जीवन में […]



