मंत्रिमंडल में बदलाव पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, बोले- समय आने पर सबको बता देंगे; कोंडागांव को दी 132 करोड़ की सौगात

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को कोंडागांव जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने धनोरा स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में करीब 132 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। वहीं, मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, “जब समय आएगा, तब सबको बता दिया जाएगा।” मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में मंत्रिमंडल विस्तार और बदलाव को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। मंत्रिमंडल में बदलाव पर CM ने क्या कहा? मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंत्रिमंडल में संभावित बदलाव को लेकर सवाल किया गया […]