ब्लू वाटर खदान में लगातार मौतों पर सरकार सख्त, प्रतिबंधित होगा खदान क्षेत्र; चारों ओर होगी फेंसिंग

  रायपुर। नवा रायपुर के चर्चित ब्लू वाटर खदान में लगातार हो रही मौतों के बाद अब सरकार ने सख्ती का रुख अपनाया है। आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा है कि ब्लू वाटर खदान को प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके साथ ही खदानों के चारों ओर फेंसिंग कराई जाएगी, ताकि लोगों की आवाजाही रोकी जा सके और हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।मंत्री ने बताया कि खदान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बाहर से आई टीम लगातार काम कर रही है। पेपर लीक मामले में दोषियों को नहीं मिलेगी राहत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक मामले में हुई गिरफ्तारियों को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा […]