छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित, 375 में शुरू नहीं हुआ सर्वे; विधानसभा में सरकार ने दी जानकारी

  ० प्रश्नकाल में उठा बंदोबस्त का मुद्दा, राजस्व मंत्री बोले- राज्य में 20,551 राजस्व गांव, 371 में सर्वे जारी रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान प्रदेश के गांवों के सर्वेक्षण और बंदोबस्त का मुद्दा गूंजा। कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव के सवाल पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि राज्य के 746 राजस्व गांव अब भी असर्वेक्षित हैं। इनमें 371 गांवों में सर्वेक्षण चल रहा है, जबकि 375 गांवों में अभी तक सर्वे का काम शुरू ही नहीं हो सका है। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव ने छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता के तहत गांवों के बंदोबस्त और सर्वेक्षण को लेकर सरकार से […]