भारतमाला मुआवजा घोटाला: धमतरी में अजय चंद्राकर के भाई के ठिकानों पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, कई दस्तावेज बरामद

  धमतरी। धमतरी में बहुचर्चित भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। राइस मिलर रोशन चंद्राकर और भाजपा नेता भूपेंद्र चंद्राकर से जुड़े ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। देर रात तक चली कार्रवाई के बाद मंगलवार सुबह ईडी की टीम दस्तावेज जब्त कर रोशन चंद्राकर के निवास से रवाना हुई। अधिकारियों के मुताबिक, जांच के बाद इस मामले में और कई नाम सामने आ सकते हैं। जानकारी के अनुसार, ईडी ने धमतरी के अलावा अन्य संबंधित ठिकानों पर भी छापेमारी की। भूपेंद्र चंद्राकर पर आरोप है कि उन्होंने अपने करीबियों को अलग-अलग तहसीलों में […]

CG Breaking : भारतमाला मुआवजा घोटाला: एडिशनल कलेक्टर निर्भय साहू की की हुई गिरफ़्तारी , जांच जारी

  रायपुर। भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले में एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। निर्भय कुमार साहू पर आरोप है कि अभनपुर में भूमि अधिग्रहण के दौरान एसडीएम और भू अर्जन प्राधिकारी रहते हुए सुनियोजित तरीके से अन्य लोगों के साथ मिलकर मुआवजा घोटाले को अंजाम देते हुए शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई थी। घोटाले के आरोप में मार्च 2025 में जगदलपुर नगर निगम आयुक्त रहते हुए निलंबित कर दिया गया था। राज्य सरकार ने प्रकरण की जांच ईओडब्लू को सौंपी थी। एफआईआर होने के बाद से निर्भय कुमार साहू फरार चल रहे थे. इस बीच सुप्रीम कोर्ट से भी उनकी जमानत खारिज हो गई थी। […]