Defence News: भारतीय सेना की ताकत में होगा बड़ा इजाफा! ₹2.12 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को मंजूरी, ड्रोन से लेकर हेलिकॉप्टर तक खरीदे जाएंगे

नई दिल्ली। भारतीय सशस्त्र बलों को आधुनिक हथियारों और सैन्य उपकरणों से लैस करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 26 अक्टूबर को हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक में करीब 2.12 लाख करोड़ रुपये की रक्षा खरीद योजनाओं को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। इस फैसले से सेना की निगरानी, मारक क्षमता, दुर्गम इलाकों में आवाजाही और दुश्मन के हवाई खतरों से निपटने की क्षमता मजबूत करने का रास्ता खुलेगा। 2.12 लाख करोड़ रुपये के रक्षा प्रस्तावों को मंजूरी रक्षा अधिग्रहण परिषद ने सशस्त्र बलों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगभग 2,12,000 करोड़ रुपये की अनुमानित […]