रायपुर के सदर बाजार में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, मची अफरा-तफरी; निगम ने पहले ही जारी किया था नोटिस

  रायपुर। राजधानी के सदर बाजार में शुक्रवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक पुरानी और जर्जर इमारत का सामने वाला हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के बाद पुलिस और नगर निगम की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सहेली ज्वेलर्स के सामने हुआ हादसा बताया जा रहा है कि जर्जर भवन सहेली ज्वेलर्स के सामने स्थित है और इसके नीचे पान की दुकान संचालित होती है। इमारत का हिस्सा गिरने का आभास होते ही दुकानदार और आसपास मौजूद लोग समय रहते […]