मणिपुर में फिर हिंसा: पहाड़ी गांव पर उग्रवादियों का हमला, 6 घंटे चली गोलीबारी; दो घर जले
इंफाल। मणिपुर में हिंसा की एक और घटना सामने आई है। कांगपोकपी जिले के चावांगकिनिंग नागा गांव में मंगलवार देर रात संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। आधुनिक हथियारों से लैस बड़ी संख्या में हमलावरों और सुरक्षा बलों के बीच करीब छह घंटे तक रुक-रुककर गोलीबारी हुई। इस दौरान गांव की सीमा पर बने लकड़ी के दो मकान आग की चपेट में आ गए। रात 10.30 बजे शुरू हुआ हमला अधिकारियों के मुताबिक, घटना मंगलवार रात करीब 10.30 बजे की है। हथियारों से लैस संदिग्ध उग्रवादियों ने चावांगकिनिंग नागा गांव को निशाना बनाया। गांव के आसपास तैनात सीआरपीएफ जवानों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की। अधिकारी […]



