CG Breaking News : महादेव सट्टा एप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, मोहित सोमानी के रायपुर स्थित घर पर दी दबिश

रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपनी जांच तेज कर दी है। एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी की सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है। इसी सिलसिले में सीबीआई की टीम ने रायपुर की समता कॉलोनी स्थित मोहित सोमानी के आवास पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि मोहित सोमानी पर महादेव सट्टा एप के प्रमोटर से आईडी हासिल कर आगे बेचने की आशंका है। इसी कड़ी में जांच एजेंसी उनके ठिकानों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। फिलहाल रायगढ़ जेल में बंद है मोहित सोमानी गौरतलब है कि मोहित सोमानी को रायगढ़ पुलिस ने गोवा से […]