केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, 76 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; छत्तीसगढ़ दौरा रद्द
भोपाल एम्स में चल रहा था इलाज, आज दोपहर 3 बजे पैतृक गांव जैत में होगा अंतिम संस्कार; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने भोपाल एम्स में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। माता के निधन की खबर के बाद केंद्रीय मंत्री का आज प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा रद्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, काशी बाई का भोपाल स्थित एम्स में उपचार चल रहा था। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के पैतृक गांव जैत में किया जाएगा। […]



