मोदी-पुतिन की मुलाकात पर दुनिया की नजर, 11 सितंबर को होगी अहम बैठक; SU-57 से न्यूक्लियर पावर तक कई मुद्दों पर चर्चा संभव
नई दिल्ली। दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बीच भारत और रूस के रिश्तों को लेकर एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 11 सितंबर को द्विपक्षीय बैठक होगी। क्रेमलिन ने बैठक की पुष्टि करते हुए भारत को रूस का महत्वपूर्ण ‘रणनीतिक साझेदार’ बताया है। रूसी राष्ट्रपति के दिल्ली पहुंचने से पहले क्रेमलिन के प्रवक्ता और पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेस्कोव ने भारत-रूस संबंधों को लेकर कई अहम बातें कहीं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के नेताओं के बीच बेहद करीबी और व्यावहारिक संबंध हैं और वे वैश्विक एजेंडे से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर खुले एवं रचनात्मक […]



