BRICS Summit: PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- वैश्विक मंच पर एकता को नतीजों में बदलने का समय; ग्लोबल गवर्नेंस में सुधार जरूरी

नई दिल्ली। दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आगाज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के साथ सम्मेलन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने BRICS के 20 साल के सफर, संगठन की उपलब्धियों और अगले दो दशकों की प्राथमिकताओं पर विस्तार से बात की। पीएम मोदी ने कहा कि अब BRICS की एकता और आपसी सहमति को वैश्विक मंच पर ठोस परिणामों में बदलने का वक्त आ गया है। 20 साल में BRICS ने बनाई वैश्विक पहचान प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दो दशकों में BRICS ने वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान कायम की है। संगठन की सबसे बड़ी ताकत यह है कि इसके सदस्य […]

PM मोदी का बड़ा बयान: BRICS देशों की आर्थिक ताकत दुनिया से दोगुनी रफ्तार से बढ़ी

  नई दिल्ली। BRICS Business Forum को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस वर्ष BRICS अपने गठन के 20 साल पूरे कर रहा है। उन्होंने कहा कि 2006 में जब इस समूह की शुरुआत हुई थी, तब इसमें केवल चार देश शामिल थे। आज BRICS और BRICS पार्टनर्स को मिलाकर यह 21 देशों का परिवार बन चुका है। पीएम मोदी ने कहा कि वर्तमान में BRICS देश दुनिया की करीब 50 प्रतिशत आबादी, 40 प्रतिशत GDP और 25 प्रतिशत से अधिक व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं। ग्लोबल GDP से कहीं तेज बढ़ी BRICS की ताकत प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दो दशकों में जहां दुनिया की […]

मोदी-पुतिन की मुलाकात पर दुनिया की नजर, 11 सितंबर को होगी अहम बैठक; SU-57 से न्यूक्लियर पावर तक कई मुद्दों पर चर्चा संभव

  नई दिल्ली। दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बीच भारत और रूस के रिश्तों को लेकर एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 11 सितंबर को द्विपक्षीय बैठक होगी। क्रेमलिन ने बैठक की पुष्टि करते हुए भारत को रूस का महत्वपूर्ण ‘रणनीतिक साझेदार’ बताया है। रूसी राष्ट्रपति के दिल्ली पहुंचने से पहले क्रेमलिन के प्रवक्ता और पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेस्कोव ने भारत-रूस संबंधों को लेकर कई अहम बातें कहीं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के नेताओं के बीच बेहद करीबी और व्यावहारिक संबंध हैं और वे वैश्विक एजेंडे से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर खुले एवं रचनात्मक […]

BRICS Summit में शी जिनपिंग के भारत आने की अटकलें तेज, 400 सदस्यीय चीनी प्रतिनिधिमंडल की तैयारी!

नई दिल्ली। राजधानी में 12-13 सितंबर को होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन से पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि उनकी यात्रा की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक चीनी अधिकारी नई दिल्ली में होटल और सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि शी जिनपिंग के साथ करीब 400 अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल भारत आ सकता है। यदि शी जिनपिंग भारत आते हैं तो करीब सात साल बाद उनकी नई दिल्ली यात्रा होगी। ऐसे समय में उनकी संभावित मौजूदगी को भारत-चीन संबंधों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, […]