रक्षाबंधन पर रायपुर सेंट्रल जेल में बहनों को मिलेगी भाई से मिलने की अनुमति, जानिए समय और नियम

  रायपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर केन्द्रीय जेल रायपुर में बंदियों को राखी बांधने के लिए विशेष मुलाकात व्यवस्था की गई है। जेल प्रशासन के अनुसार 28 अगस्त को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक केवल बहनों को बंदियों से मिलने और राखी बांधने की अनुमति होगी। जेल प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए मुलाकात के लिए कुछ नियम तय किए हैं। एक बंदी से मिलने के लिए अधिकतम 3 बहनों को प्रवेश दिया जाएगा। जेल में आने वाली बहनों के पास वैध पहचान-पत्र होना अनिवार्य होगा और जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा। 100 ग्राम मिठाई ले जाने की अनुमति बहनें प्रति बंदी अधिकतम 100 ग्राम मिठाई […]

रक्षाबंधन से पहले भाई ने खेला खूनी खेल, 20 मिनट में दो बहनों की हत्या; पति को भी मारी गोली

  रुड़की। रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले रुड़की में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया। मंगलवार शाम एक भाई ने करीब 20 मिनट के भीतर अपनी दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। पहली वारदात सड़क पर हुई, जबकि दूसरी बहन को आरोपी ने उसके घर पहुंचकर गोली मारी। इस दौरान बहन के पति को भी गोली लगी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। ई-रिक्शा रुकवाकर बड़ी बहन को मारी गोली पहली वारदात प्रीत विहार के पास सेक्टर रोड पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संगीता उर्फ शकुंतला ई-रिक्शा से जा रही थी। इसी दौरान आरोपी भाई वहां पहुंचा और […]

Raksha Bandhan 2026: 27 या 28 अगस्त, कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन? जानें भद्रा का साया और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

  रायपुर। रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करती हैं। वहीं भाई बहन की रक्षा और हर परिस्थिति में साथ देने का वचन देते हैं। हर साल की तरह इस बार भी रक्षाबंधन की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति है। इसकी वजह पूर्णिमा तिथि का दो दिन पड़ना है। ऐसे में सवाल है कि 2026 में रक्षाबंधन 27 अगस्त को मनाया जाएगा या 28 अगस्त को? साथ ही क्या इस बार भी राखी पर भद्रा का साया रहेगा? आइए […]

रक्षाबंधन पर दंतेवाड़ा और सुकमा में एक नया इतिहास रचेंगे डिप्टी सीएम शर्मा, आत्मसमर्पित नक्सली महिलाएं और ‘दंतेश्वरी फाइटर्स’ की कमांडो बाँधेंगी राखी

  रायपुर। राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश देने वाला आयोजन इस रक्षाबंधन के दिन 9 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा इस दिन दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों के दौरे पर रहेंगे, जहां आत्मसमर्पण कर चुकी नक्सली महिलाएं और दंतेश्वरी फाइटर्स की महिला कमांडो उन्हें राखी बांधेंगी। दंतेवाड़ा जिले में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा उन आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं से मुलाकात करेंगे, जो अब समाज की मुख्यधारा से जुड़कर कार्य कर रही हैं। दंतेश्वरी फाइटर्स की महिला कमांडो सुरक्षा और शांति व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग दे रही हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर इन […]