राज्यसभा चुनाव: सपा ने खोले पत्ते, रामगोपाल यादव और धनराज नथवानी को बनाया उम्मीदवार, आज दाखिल करेंगे नामांकन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। सपा ने वरिष्ठ नेता और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के साथ कॉरपोरेट और खेल जगत से जुड़े धनराज परिमल नथवानी को उम्मीदवार बनाया है। दोनों प्रत्याशी बुधवार को करीब 11 बजे पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। धनराज परिमल नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े कॉरपोरेट क्षेत्र के चर्चित नाम हैं। वे वर्तमान में कंपनी में ग्रुप प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत बताए जाते हैं। वे उद्योगपति और राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी के पुत्र हैं। नथवानी का जुड़ाव खेल प्रशासन से भी रहा है और […]