CG Weather Today: जाते-जाते फिर बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, रायपुर में बूंदाबांदी के आसार; इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बीच मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। राजधानी रायपुर में मंगलवार को दिनभर तेज धूप के कारण गर्मी का असर रहा, जिससे लोग परेशान नजर आए। हालांकि शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए और मौसम में थोड़ी राहत महसूस हुई। मुंगेली और बलरामपुर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक प्रदेश के मौसम में बदलाव जारी रह सकता है और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। रायपुर में आज बूंदाबांदी के आसार राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया […]



