CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट; तेज हवाओं की भी चेतावनी

  रायपुर। बंगाल की खाड़ी से सक्रिय मौसम प्रणाली का असर छत्तीसगढ़ में लगातार बना हुआ है। गुरुवार को दक्षिण-मध्य छत्तीसगढ़ में पूरे दिन मौसम का मिजाज बदला रहा। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 25 सितंबर को भी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश का जोर पिछले 24 घंटे के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान एक-दो स्थानों पर […]