फैशन शो विवाद पर सुकमा की आत्मसमर्पित महिलाओं ने जताई आपत्ति, कहा- ‘अपनी इच्छा से रैंप वॉक में हुए थे शामिल’

  रायपुर। राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित स्वदेशी फैशन शो में शामिल हुईं सुकमा की आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों को लेकर प्रकाशित खबरों पर जिला प्रशासन और संबंधित महिलाओं ने आपत्ति जताई है। प्रशासन ने मीडिया में प्रकाशित कुछ खबरों को भ्रामक और वास्तविकता से परे बताते हुए स्पष्ट किया है कि सभी नौ महिलाओं ने फैशन शो में शामिल होने के लिए अपनी लिखित सहमति दी थी। लिखित सहमति के बाद हुआ था चयन ग्रामोद्योग विभाग की ओर से 7 अगस्त 2026 को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज ग्राउंड रायपुर में राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के अवसर पर स्वदेशी फैशन शो और ग्रामोद्योग हाथकरघा प्रदर्शनी का […]

CM साय की पहल को मिलेगा नया मंच, राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर आत्मसमर्पित नक्सली महिलाएं करेंगी रैंप वॉक

० राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर कल 7 अगस्त को स्वदेशी फैशन शो,आत्मसमर्पित नक्सली महिलाएं रैंप पर दिखेंगी वाक करते, खादी और हाथकरघा कपड़ों में नजर आएंगी मॉडल रायपुर। राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर कल 07 अगस्त को राजधानी रायपुर में आत्मसमर्पण करने वाली महिला नक्सली स्वदेशी कपड़ों से तैयार ड्रेस पहनकर फैशन शो में शामिल होंगी। साइंस कालेज के पास दीनदयाल आडिटोरियम में आयोजित होने वाले इस फैशन शो में कुल 30 मॉडल हिस्सा लेंगी, जिनमें 12 आत्मसमर्पित नक्सली महिलाएं होंगी। ये महिलाएं इसी साल मार्च महीने या उसके बाद नक्सलवाद को छोड़कर मुख्यधारा में लौटीं हैं। फैशन शो में आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं को हिस्सेदार बनाने का मकसद उनका मनोबल बढ़ाना […]