फैशन शो विवाद पर सुकमा की आत्मसमर्पित महिलाओं ने जताई आपत्ति, कहा- ‘अपनी इच्छा से रैंप वॉक में हुए थे शामिल’

  रायपुर। राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित स्वदेशी फैशन शो में शामिल हुईं सुकमा की आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों को लेकर प्रकाशित खबरों पर जिला प्रशासन और संबंधित महिलाओं ने आपत्ति जताई है। प्रशासन ने मीडिया में प्रकाशित कुछ खबरों को भ्रामक और वास्तविकता से परे बताते हुए स्पष्ट किया है कि सभी नौ महिलाओं ने फैशन शो में शामिल होने के लिए अपनी लिखित सहमति दी थी। लिखित सहमति के बाद हुआ था चयन ग्रामोद्योग विभाग की ओर से 7 अगस्त 2026 को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज ग्राउंड रायपुर में राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के अवसर पर स्वदेशी फैशन शो और ग्रामोद्योग हाथकरघा प्रदर्शनी का […]

Breaking छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : ED ने की बड़ी कार्रवाई, सुकमा कांग्रेस कार्यालय और पूर्व मंत्री कवासी लखमा की संपत्ति की अटैच

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा की 6 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अटैच कर दी है।इसमें उनके बेटे हरीश लखमा की संपत्ति के साथ-साथ सुकमा में स्थित कांग्रेस कार्यालय की इमारत भी शामिल है। खास बात यह है कि देश में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी राजनीतिक पार्टी के कार्यालय भवन को ईडी द्वारा अटैच किया गया है। जेल में हैं कवासी लखमा कवासी लखमा इस समय पहले से ही ईडी की हिरासत में जेल में बंद हैं। उनके बेटे हरीश लखमा की रायपुर […]

Big News : नक्सलियों के IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरपुंजे हुए शहीद, 4 जवान गभीर रूप से घायल

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में एडिशनल एसपी (ASP) आकाश राव गिरपुंजे शहीद हो गए हैं। ब्लास्ट में SDOP और थाना प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। नक्सली हमले में शहीद हुए एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपुंजे को लेकर रायपुर में शोक की लहर है। शहीद अधिकारी का परिवार रायपुर में रहता है। उनके शहीद होने की खबर मिलते ही सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी निवास पर शोक की लहर दौड़ गई। पड़ोसी, रिश्तेदार और पुलिस अधिकारी शोक-संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे हैं। उनकी पत्नी और बच्चों की हालत बेहद दुखद है। पोकलेन में लगाई आग […]