Independence Day 2026: लाल किले पर फुल ड्रेस रिहर्सल, दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद; जगह-जगह बैरिकेडिंग

  नई दिल्ली। 15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल को देखते हुए राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किए गए हैं। लाल किले और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। दिल्ली में जगह-जगह बैरिकेडिंग, पुलिस तैनात स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग कर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। आया नगर बॉर्डर पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे को लेकर […]