Raipur Ganesh Visarjan: झांकी से पहले डीजे-धुमाल पर विवाद, व्यापारियों ने जताई आपत्ति; प्रशासन से की रूट बदलने की मांग
रायपुर। राजधानी रायपुर में गणेश प्रतिमा विसर्जन की झांकी 27 सितंबर को निकाली जाएगी। झांकी का निर्धारित मार्ग जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, सदर बाजार और सत्ती बाजार से होकर गुजरता है। झांकी के दौरान डीजे और धुमाल बजाए जाने को लेकर अब स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने आपत्ति जताई है। इसे लेकर कुछ स्थानों पर पोस्टर भी लगाए गए हैं, जिनमें डीजे-धुमाल पर रोक की मांग की गई है। पोस्टर लगाकर दी गई चेतावनी झांकी मार्ग के आसपास लगाए गए पोस्टरों में कहा गया है कि शक्ति बाजार और आसपास के चौक क्षेत्र में सभी प्रकार के डीजे और धुमाल प्रतिबंधित रहेंगे। पोस्टर में यह भी चेतावनी दी गई […]


