Raipur Ganesh Visarjan: खारून नदी में नहीं होगा प्रतिमा विसर्जन, महादेव घाट पर निगम की खास तैयारी; क्रेन-गोताखोर से लेकर मेडिकल टीम तैनात
रायपुर। राजधानी रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रतिमाओं का विसर्जन खारून नदी में सीधे नहीं किया जाएगा, बल्कि महादेव घाट के पास बनाए गए निर्धारित विसर्जन कुंड में किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने अधिकारियों को विसर्जन के दौरान सुरक्षा, यातायात, बिजली, सफाई और चिकित्सा समेत सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। खारून नदी में प्रतिमा विसर्जन पर रोक गणेश उत्सव और विसर्जन के दौरान एनजीटी और शासन के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विसर्जन से पहले प्रतिमाओं के साथ मौजूद पूजन सामग्री को अलग कर निर्धारित स्थल […]



