7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से होगी अहम मुलाकात; सीमा विवाद से उड़ान सेवा तक कई मुद्दों पर नजर

  नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को नई दिल्ली पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आए जिनपिंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है। करीब सात साल बाद चीनी राष्ट्रपति का भारत दौरा हो रहा है, ऐसे में इस मुलाकात को दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। शी जिनपिंग इससे पहले 2019 में चेन्नई के पास मामल्लापुरम में आयोजित अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में भारत आए थे। इस बार उनके साथ चीन का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा है। इसमें सीपीसी पोलित ब्यूरो स्थायी समिति के […]

शी जिनपिंग के भारत दौरे से पहले बड़ा अपडेट, 6 साल बाद फिर शुरू होगी चीन-नई दिल्ली सीधी फ्लाइट

  नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच हवाई संपर्क को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। चीन की प्रमुख एयरलाइन चाइना सदर्न एयरलाइंस 21 सितंबर से ग्वांगझू और नई दिल्ली के बीच नियमित यात्री उड़ान सेवा फिर शुरू करने जा रही है। करीब छह साल से बंद यह सीधी सेवा ऐसे समय बहाल हो रही है, जब दोनों देशों के बीच रिश्तों को सामान्य बनाने और संवाद बढ़ाने की कोशिशें जारी हैं। हर सप्ताह 100 से ज्यादा उड़ानों का संचालन एयरलाइन के अनुसार, नई दिल्ली रूट की बहाली के बाद दक्षिण एशिया में उसके 8 राउंड-ट्रिप रूट पर हर सप्ताह 100 से अधिक उड़ानें संचालित होंगी। इससे भारत […]

गलवान के बाद पहली बार आमने-सामने होंगे मोदी-जिनपिंग? BRICS में शी जिनपिंग के भारत आने की चर्चा, दुनिया की नजर दिल्ली पर

नई दिल्ली। भारत और चीन के रिश्तों में लंबे समय से जारी तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच औपचारिक द्विपक्षीय मुलाकात की संभावना जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शी जिनपिंग 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए शनिवार को नई दिल्ली पहुंच सकते हैं। अगर जिनपिंग भारत आते हैं तो गलवान घाटी में 2020 की हिंसक झड़प के बाद यह उनका पहला भारत दौरा होगा। हालांकि, दोनों देशों की ओर से अभी तक संभावित द्विपक्षीय बैठक को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। BRICS सम्मेलन बनेगा मुलाकात का मंच भारत […]

BRICS Summit में शी जिनपिंग के भारत आने की अटकलें तेज, 400 सदस्यीय चीनी प्रतिनिधिमंडल की तैयारी!

नई दिल्ली। राजधानी में 12-13 सितंबर को होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन से पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि उनकी यात्रा की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक चीनी अधिकारी नई दिल्ली में होटल और सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि शी जिनपिंग के साथ करीब 400 अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल भारत आ सकता है। यदि शी जिनपिंग भारत आते हैं तो करीब सात साल बाद उनकी नई दिल्ली यात्रा होगी। ऐसे समय में उनकी संभावित मौजूदगी को भारत-चीन संबंधों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, […]