चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: सभी 6 मृतकों के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा; एम्स ऋषिकेश भेजे जाएंगे शव

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में हुए दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए सभी छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शनिवार को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस, फायर सर्विस, स्थानीय प्रशासन और सेना की संयुक्त टीम ने दुर्गम घटनास्थल से सभी शवों को निकालकर ज्योतिर्मठ पहुंचाया। अंतिम शव सुबह 4:40 बजे रेस्क्यू कर सड़क मार्ग तक लाया गया, जबकि सुबह 6:20 बजे सभी शव ज्योतिर्मठ की मोर्चरी पहुंचाए गए। चिकित्सकों द्वारा सभी छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शवों को हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजे जाने की तैयारी है। इस हादसे के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन […]