CG Cabinet Meeting: 9 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, इन अहम मुद्दों पर हो सकता है फैसला
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय स्थित महानदी भवन में आयोजित की जाएगी। मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय के मंत्रिपरिषद कक्ष एम-5/20 में होगी। बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है।बैठक को आगामी दिनों में सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।



