कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया का बड़ा ऐलान, 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे
0 उम्र, स्वास्थ्य और राजनीति में बढ़ते भ्रष्टाचार का दिया हवाला, कहा- जनसेवा जारी रहेगी लेकिन चुनावी राजनीति से रहूंगा दूर बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने रविवार को चुनावी राजनीति को लेकर बड़ा फैसला सुनाया। उन्होंने घोषणा की कि वह 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। सिद्धारमैया ने अपने फैसले के पीछे बढ़ती उम्र, स्वास्थ्य संबंधी कारणों और राजनीति में बढ़ते भ्रष्टाचार को प्रमुख वजह बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने फैसले की जानकारी देते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि वह फिलहाल 79 वर्ष के हैं और अगले विधानसभा चुनाव तक उनकी उम्र 81-82 वर्ष हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अब […]



