LK Advani Health Update: सीने में संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती लालकृष्ण आडवाणी, ICU में चल रहा इलाज; हालत स्थिर
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 98 वर्षीय आडवाणी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा शनिवार सुबह अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से मुलाकात कर आडवाणी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। पल्मोनरी विभाग में भर्ती, ICU में चल रहा इलाज अधिकारियों के अनुसार, लालकृष्ण आडवाणी को शाम करीब 7:30 बजे अस्पताल लाया गया था। उन्हें फेफड़ों से संबंधित समस्याओं के उपचार के लिए पल्मोनरी विभाग में […]



