सूरजपुर में कबराकान हाथी का खूनी तांडव, एक और महिला को कुचलकर मार डाला
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कबराकान हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामानुजनगर वन परिक्षेत्र के महंगई और कटेलपारा के जंगलों में विचरण कर रहे इस हाथी ने एक बार फिर जानलेवा हमला किया है। बीती रात उमेश्वरपुर में हाथी ने 45 वर्षीय महिला दिलासो, पति अर्जुन, को कुचल दिया। इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। एक सप्ताह में पांच लोगों की मौत कबराकान हाथी के लगातार हमलों से इलाके में भय का माहौल है। बताया जा रहा है कि पिछले एक सप्ताह के दौरान हाथी के हमले में पांच लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं […]


