सूरजपुर में पर्यटन को मिलेगी नई पहचान, कुदरगढ़ से रकसगण्डा तक बनेगा टूरिज्म सर्किट; रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर

  सूरजपुर। प्राकृतिक खूबसूरती, धार्मिक आस्था और जनजातीय संस्कृति से समृद्ध सूरजपुर को पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान दिलाने की तैयारी तेज हो गई है। पर्यटन स्थलों के विकास के साथ स्थानीय युवाओं और समुदायों के लिए रोजगार व स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से RAMP योजना के तहत 8 और 9 सितंबर को दो दिवसीय ‘Sector Specific Seminar on Tourism #DiscoverSurajpur’ का आयोजन किया गया। कुदरगढ़ से जलप्रपात तक पर्यटन की अपार संभावनाएं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा ने सूरजपुर में पर्यटन की संभावनाओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि कुदरगढ़ जैसे धार्मिक और […]

सूरजपुर में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला: 15 नामजद समेत 100-150 ग्रामीणों पर FIR, आरोपियों की तलाश तेज

  ० 24 जुलाई को गिरफ्तारी के दौरान हुआ था हमला, SDOP सहित दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी हुए थे घायल सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मदननगर गांव में पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना में 15 नामजद और 100 से 150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मदननगर गांव में 24 जुलाई को कार्रवाई के लिए पहुंची पुलिस टीम पर हुए हिंसक हमले के मामले में पुलिस ने […]

सूरजपुर में पुलिस टीम पर हमला : पथराव में 6 जवान घायल,भूमि विवाद के बीच आरोपियों की गिरफ्तारी करने पहुंची थी पुलिस

० एक आरोपी गिरफ्तार; गांव में भारी पुलिस बल तैनात सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पुलिस टीम पर ग्रामीणों के हमले का मामला सामने आया है। धरमपुर गांव में पुराने मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिसमें छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, धरमपुर में प्रस्तावित एसईसीएल माइंस के लिए भूमि अधिग्रहण का ग्रामीण लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को पुलिस टीम एक पुराने मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंची थी। इस […]

सूरजपुर में चलती यात्री बस में लगी आग, 40 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला

सूरजपुर। जिले में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सूरजपुर की ओर आ रही यात्री बस में अचानक आग लग गई। यह घटना मसनकी घाट के पास हुई। बस में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस से धुआं निकलता देख चालक ने तुरंत बस रोकी। इसके बाद करीब 40 से अधिक यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। राहत की बात यह रही कि आग ज्यादा नहीं फैली। समय रहते चालक और यात्रियों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।  

सूरजपुर के जंगल में बाघ की लाश मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग मौके पर, मिले चोट के निशान

बलरामपुर। सूरजपुर जिले के घुई वन परिक्षेत्र से लगे भैंसामुंडा क्षेत्र के जंगल में बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से वन अमले में हड़कंप मच गया है. जंगल में बाघ का शव मिलने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी गई. प्राथमिक जांच में बाघ के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे हमले की आशंका जताई जा रही है. वन विभाग द्वारा शव का परीक्षण किया जा रहा है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है, ताकि बाघ की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके. […]

सूरजपुर : भरभराकर गिरी कोल्ड स्टोरेज की दीवार, काम कर रहे 3 मजदूरों की मौत

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के नयनपुर स्थित मित्तल कोल्ड स्टोरेज में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है. अचानक दीवार भरभराकर काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई. दर्दनाक हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान विफल (भटगांव), भोल सिंह (ग्राम डेडरी) और वेद सिंह (बेल्टिकरी भूमिहारपारा) के रूप में हुई है. वहीं 1 घायल का इलाज जारी है. सूचना के बाद कलेक्टर और एसएसपी मौके पर पहुंचे हैं. जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह 11 बजे के करीब कोल्ड स्टोरेज में सभी मजदूर काम कर रहे थे. इसी दौरान 4 मजदूरों पर अचानक दीवार गिर गई. घायलों को तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां 2 मजदूरों को […]

सूरजपुर में बड़ा हादसा : स्कूल वैन सड़क किनारे खेत पर पलटी, मची अफरा-तफरी,कई बच्चे घायल

सूरजपुर। बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई. इस हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई. पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.   मिली जानकारी के अनुसार स्कूल वैन ब्रह्मपुर से बच्चों को लेकर वृंदावन जा रही थी. इस दौरान फुलकोना के पास अनियंत्रित होकर स्कूल वैन खेत में जाकर पलट गई. इस वैन में कंचनपुर स्थित निजी स्कूल के 14 से 15 बच्चे सवार थे. सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.  

अवैध रेत परिवहन करते सूरजपुर जिले में 7 वाहन पकड़ाए,जिला प्रशासन की संयुक्त टीम की कार्रवाई

रायपुर।जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन पर लगाम लगाने के लिए सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देश में लगातार कार्यवाही की जा रही है। आज खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 7 वाहनों को जब्त किया है। ग्राम राजापुर में 5 वाहन और हर्राटिकरा में 2 वाहन पकड़े गए, जो अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन कर रहे थे। जब्त किए गए सभी वाहनों को पुलिस थाना जयनगर में सुरक्षित रखा गया है। जिले में खनिज राजस्व की हानि को रोकने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जिला स्तर पर गठित टास्क फोर्स के माध्यम से लगातार निगरानी की […]

सूरजपुर:  तेज आंधी के चलते उड़ा सुशासन तिहार कार्यक्रम का टेंट,टला बड़ा हादसा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े होने वाली थी शामिल

  सूरजपुर।जिले के खोड इलाके में आयोजित होने वाले सुशासन तिहार कार्यक्रम में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। कार्यक्रम स्थल पर तेज आंधी और बारिश के चलते टेंट उड़ गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात ये रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। कार्यक्रम से कुछ देर पहले मौसम ने करवट ली और अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसके चलते कार्यक्रम स्थल पर लगाया गया टेंट उखड़कर उड़ गया। कार्यक्रम में राज्य की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के शामिल होने वाली थी, लेकिन मौसम के कारण उन्हें वहां पहुंचने से पहले ही कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। आपको बता दें कि […]

अटल मॉनिटरिंग पोर्टल पर सूरजपुर जिला स्वास्थ्य सेवाओं में पूरे प्रदेश में अव्वल

रायपुर।छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए वर्ष 2024-25 की अटल मॉनिटरिंग पोर्टल रैंकिंग में पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की गुणवत्ता, प्रभावशीलता और पहुँच को दर्शाती है। अटल मॉनिटरिंग पोर्टल के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं के निवारक, प्रोत्साहनात्मक और उपचारात्मक पक्षों का आकलन किया जाता है। इस मूल्यांकन में सूरजपुर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप-स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों के माध्यम से जनसामान्य तक उत्तम सेवाएं पहुँचाने में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, जन-जागरूकता अभियान, तथा सेवा प्रदाय की सतत निगरानी […]