सूरजपुर में पर्यटन को मिलेगी नई पहचान, कुदरगढ़ से रकसगण्डा तक बनेगा टूरिज्म सर्किट; रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर

  सूरजपुर। प्राकृतिक खूबसूरती, धार्मिक आस्था और जनजातीय संस्कृति से समृद्ध सूरजपुर को पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान दिलाने की तैयारी तेज हो गई है। पर्यटन स्थलों के विकास के साथ स्थानीय युवाओं और समुदायों के लिए रोजगार व स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से RAMP योजना के तहत 8 और 9 सितंबर को दो दिवसीय ‘Sector Specific Seminar on Tourism #DiscoverSurajpur’ का आयोजन किया गया। कुदरगढ़ से जलप्रपात तक पर्यटन की अपार संभावनाएं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा ने सूरजपुर में पर्यटन की संभावनाओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि कुदरगढ़ जैसे धार्मिक और […]

नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगी ‘सेवा’ की गाथा, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर

० पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तैयारियों की समीक्षा की ० 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे विविध आयोजन रायपुर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवाकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशभर में आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ प्रभावी बनाने की दिशा में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज नया रायपुर स्थित अपने आवास कार्यालय पर अभियान के तहत पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा की जाने वाली गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक […]

डिजिटल दुनिया में छाएगा छत्तीसगढ़: इन्फ्लुएंसर मीट से पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

० मैनपाट, सतरेंगा और रामगढ़ महोत्सव का अनुभव कर रहे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, करोड़ों लोगों तक पहुंचेगी प्रदेश की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने 26 से 30 जून तक पाँच दिवसीय ‘इन्फ्लुएंसर मीट एवं फेमिलराइजेशन (FAM) टूर’ का आयोजन किया है। इस पहल के तहत राज्य के प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की खूबसूरती को करोड़ों दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं। इस विशेष टूर के दौरान इन्फ्लुएंसर्स मैनपाट, सतरेंगा और रामगढ़ महोत्सव का अनुभव ले रहे हैं। वे यहां […]

पर्यटन के दम पर नई उड़ान भरेगा छत्तीसगढ़, 500 करोड़ निवेश की तैयारी : सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अब पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार की निवेश अनुकूल नीतियों और पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिए जाने के बाद प्रदेश में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश की संभावनाएं लगातार मजबूत हो रही हैं। इसी क्रम में देश की प्रतिष्ठित इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने की इच्छा जताई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को अपने निवास कार्यालय में पर्यटन विकास, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में […]