सोने-चांदी की पिचकारियों से सजी होली: द्वारकाधीश मंदिर में उमड़ा भक्तिभाव

  मथुरा। ब्रज में होली का उत्साह अब चरम पर पहुंच गया है। प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में ठाकुरजी ने यमुना तट पर विराजमान होकर भक्तों संग रंगों की होली खेली। भगवान और भक्तों के बीच प्रेम और भक्ति के इस अनूठे संगम ने देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। स्वर्ण व रजत पिचकारियों से बरसा रंग मंगलवार से होलिकाष्टक शुरू होते ही ब्रज में होली का उल्लास छा गया। सुबह 10 बजे ठाकुरजी यमुना तट पर पधारे। मंदिर के मुखिया सुधीर कुमार ने परंपरा का निर्वहन करते हुए ठाकुरजी को होली अर्पित की। स्वर्ण और रजत की पिचकारियों से शुद्ध टेसू के फूलों से बना प्राकृतिक रंग भक्तों […]