छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर: स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन में तेज रफ्तार स्कूल बस ने एक बाइक सवार दंपति की जिंदगी छीन ली। महामाया चौक के आगे अमलेश्वर रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब दंपति एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दशगात्र कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, हादसा 19 नवंबर की शाम करीब 6:40 बजे हुआ। मृतकों की पहचान ग्राम भुरकुनी निवासी द्रोणाचार्य साहू और उनकी पत्नी तामेश्वरी साहू के रूप में […]



