CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 20-21 नवंबर को भारी बारिश के आसार; बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवात
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 और 21 नवंबर को प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर समेत कुछ अन्य इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि, मंगलवार यानी 17 नवंबर को राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। रायपुर में आज साफ रहेगा मौसम मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी रायपुर में आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और […]



