समुद्री लुटेरों का डबल अटैक : 2 जहाज हाईजैक, 22 भारतीय समेत 30 क्रू सदस्य फंसे
नई दिल्ली। यमन और सोमालिया के तट के पास समुद्री लुटेरों ने अलग-अलग घटनाओं में दो कमर्शियल जहाजों को हाईजैक कर लिया है। दोनों जहाजों पर कुल 30 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें 22 भारतीय नागरिक शामिल हैं। इनमें अदन की खाड़ी में हाईजैक किए गए एमटी सिबू 1 पर 16 भारतीय, जबकि सोमालिया के पास हाईजैक हुए एम/वी लुटुफ पर 6 भारतीय सवार थे। अदन की खाड़ी में तेल टैंकर पर कब्जा 20 अगस्त को यमन के तट से करीब 30 नॉटिकल मील दूर अदन की खाड़ी में इरिट्रिया के झंडे वाले तेल उत्पाद टैंकर एमटी सिबू 1 को हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने कब्जे में ले लिया। जहाज […]



