जमीन विवाद में दिल दहला देने वाली वारदात, 28 वर्षीय महिला की सिर काटकर हत्या; ससुराल के चार लोगों पर आरोप

हैदराबाद। तेलंगाना के महबूबनगर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां जमीन विवाद को लेकर 28 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि महिला का सिर काट दिया गया। वारदात से पहले उसे घसीटकर ससुराल ले जाया गया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान महबूबनगर मंडल के ओबुलाय्यापल्ली गांव निवासी सुनीता के रूप में हुई है। कोइलकोंडा थाने के सब-इंस्पेक्टर ए. नागराजू के अनुसार, सुनीता के पिता वाल्या नाइक की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 101 और 103 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। […]