3 महीने की गर्भवती थी पंजाबी इंफ्लूएंसर मनजीत कौर, पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया; 54 दिन बाद मौत
चंडीगढ़। पंजाबी इंफ्लूएंसर मनजीत कौर को कथित तौर पर अगवा कर मोरिंडा के जंगल क्षेत्र में शहतूत के पेड़ से बांधकर जिंदा जलाने के मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वारदात के समय मनजीत करीब तीन महीने की गर्भवती थी। मेडिकल जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद अब पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं उसकी हत्या की वजह गर्भावस्था तो नहीं थी। घटना 3 जुलाई की देर रात की बताई जा रही है। आरोप है कि मनजीत के परिचित शुभी और पिंदा ने उसे सेक्टर-34 स्थित शराब के ठेके के […]



